समाजसेवी ने होली मिलन और पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: युवा समाजसेवी ने पत्रकारों का होली मिलन समारोह कार्यक्रम का अपने निवास स्थान पर ही आयोजन किया इस मौके पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिये पत्रकारों को सम्मानित किया नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पचफेड़ा खानु छपरा गांव निवासी और प्रियदर्शी राही मेमोरियल चैरिटेबुल ट्रस्ट के संचालक और युवा समाजसेवी ने रंगों का पर्व होली के शुभावसर पर मंगलवार को अपने निवास स्थान पर ही होली मिलन और पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करके पत्रकारो और समाजिक कार्यकर्ताओ को माल्यार्पण करते हुवे तथा प्रशस्ति पत्र देकर और अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया इस समारोह के मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने बगैर किसी सुरक्षा और संसाधन के ग्रामीण क्षेत्रो में किये जा रहे पत्रकारिता को बेहद जोखिम भरा बताया कार्यक्रम आयोजक सुरेन्द्र साहनी ने कहा कि पत्रकार ही समाज का सजग प्रहरी है जिसकी भूमिका का निर्वाह करना आज बड़ी चुनौती है। मीडिया में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया में युवा अपनी जिम्मेदारी सीमित न रखकर सकारात्मक भूमिका में पत्रकारिता करें, तो बदलाव में उनकी अहम भूमिका रहेगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे वरिष्ठ पत्रकार रामअवध मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को एक मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते है। उन्होंने निरन्तर ही ऐसे आयोजन करने की जरूरत बताया। उपस्थित जनसमूह को अनेको पत्रकारों ने सम्बोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालन बबलू कुशवाहा ने किया
इस दौरान अनेको सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment