प्रतिभाओं को निखारने वाला खेल मैदान बदहाल

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम पंचायत मंडार विन्दवलिया में मेजर ध्यानचंद मिनी स्टेडियम उपेक्षा का शिकार है। जिससे इस मैदान की हालत बदतर हो गई है। वर्तमान में मैदान की इस हालत को देखकर खिलाड़ियों खेल प्रेमियों और सुबह व्यायाम करने वालों के चेहरे पर मायूसी है। यह इस ग्राम पंचायत का इकलौता खेल मैदान है। जो बरसात के दिनों में तालाब बन जाता है। इसे लेकर खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। कहने को तो यह खेल का मैदान है। लेकिन इस मैदान को देखने से ऐसा लगता है। कि यह मैदान तलाब और पशुओं का चारागाह है। स्थानी ग्रामीणों का कहना है। कि सरकार खेल मैदान को विकसित करने की बात कहती है। लेकिन इस ग्राम पंचायत में यह सपना बनकर रह गया है। खेल मैदान के कारण खिलाड़ियों का खेल से नाता टूट रहा है। आपको बताते चले कि इस मिनी स्टेडियम में लगे हुए खेलकूद सामग्रियों का पता ही नहीं है। इस मिनी स्टेडियम में चारों तरफ घास फूस उग गए हैं। वही उत्तर प्रदेश सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके खिलाड़ियों के प्रति वाहनों को निखारने के लिए हर जगह मिनी स्टेडियम खेल मैदाने का निर्माण कर रही है। लेकिन वही ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की मिली भगत से सरकारी धन का बंदर वाट कर दिया जाता है। और बस कागजों में मजबूत दिखाया जाता है। और वही जमीनी हकीकत पर देखने पर पता चलता है। कि बजट का 5%भी रुपया खर्च नहीं किया जाता है। जबकि उच्च अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी मौन रहते हैं। वहीं अगर इस विकास खण्ड के हर ग्राम पंचायत में बने खेल मैदान मिनी स्टेडियम की जांच की जाए तो हर खेल मैदान मिनी स्टेडियम जंगल ही दिखेगा 
वहीं ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा अगर शिकायत की भी जाती है। तो मौके पर अधिकारी पहुंचकर बस कागजों में यह दिखा दिया जाता है। कि मौके पर जांच किया गया और उसको सही कराया गया लेकिन जमीनी हकीकत पर देखा जाए तो ऐसा कुछ नहीं होता अब इसी में सवाल उठता है। कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन लापरवाह ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव उच्च अधिकारियों पर कब करवाई होगी जो उत्तर प्रदेश सरकार हर एक ग्राम पंचायत का विकास लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके करना चाहती है। लेकिन लापरवाह अधिकारी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा बस कागजों में विकास दिखाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

हत्या के मामले में तीन महिला व तीन पुरुष सहित 06 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार