अवैध रूप भण्डारण कर रखे गये हस्तनिर्मित पटाखा कीमत लगभग 01 लाख 80 हजार रुपये बरामद


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 
कुशीनगर: जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अवैध पटाखा भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्दुल्लाह पुत्र शहीद निवासी वार्ड न0  23 रहमतनगर थाना को0 हाटा सचिन्द्र रौनियार पुत्र स्व0 हरिलाल निवासी वार्ड न0 06 किदवईनगर थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर को अवैध रुप से भण्डारण कर रखे गये 04 गत्ते मे अतिशबाजी का हस्तानिर्मित पटाखे फूलझड़ी राकेट अनार, सूतली बम के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 575/2025  धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रामसहाय चौहान, उ0नि0 रुपेन्द्र पाल, का0 नवनीत सिंह, राजकुमार विन्देश्वरी म0का0 ज्योति कुमारी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ