मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक सम्पन्न


एम. ए. हक 
सीडीओ ने बिना पंजीकरण वाले अस्पतालों को अंतिम नोटिस देने उपरांत कार्यवाही के दिए निर्देश
कुशीनगर: दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकत्रियों के भुगतान, गर्भवती माताओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण, “मंत्रा” पर डाटा फीडिंग, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, तथा जन्म पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में लगभग 225 अपंजीकृत अस्पतालों की जानकारी लेने उपरांत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी कर प्रभावी कार्यवाही करें मुख्य विकास अधिकारी ने आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि जो निष्क्रिय आशाओं को भी अंतिम नोटिस देते हुए कार्यमुक्त करने का निर्देश सभी एमवाईसी को दिए बैठक में आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनाए जाने, संस्थागत प्रसव में सुधार, पीएचसी/सीएचसी पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सीय भवनों को उपकरणों से लैस करने पर विस्तृत चर्चा की गई नसीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी एमओआईसी VHSND सत्रों का निरीक्षण निरंतर करें और जिन क्षेत्रों में बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई जैसे आउट सोर्स कर्मियों की भर्ती हेतु पोर्टल के माध्यम से एजेंसी का चयन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसूताओं को निःशुल्क भोजन हेतु एजेंसी का चयन आदि विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन भी किया गया बैठक दौरान ई-संजीवनी ऑनलाइन वीडियो कंसल्टेंसी, ई-कवच, मंत्रा पोर्टल पर फीडिंग और आधार प्रमाणीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आर के शाही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एडिशनल सीएमओ, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, समस्त एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़