छठ पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नो एन्ट्री की रूट
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
छठ पर्व के दृष्टिगत कस्बा पडरौना व कस्बा कसया में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनांक 26.10.2025 से 27.10.2025 तक प्रतिदिन प्रातः 08.00 से 20.00 बजे तक व दिनांक 28.10.2025 को रात्रि 02.00 बजे से समाप्ति तक निम्न प्रकार रूट डायवर्जन/नो एन्ट्री प्रभावी रहेगा
कुशीनगर: दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई रूट
1. बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य छोटे वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) खिरकिया डायवर्जन, खिरिया टोला, बड़ीनहर से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2. बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन(आवश्यक सेवाओं को छोडकर) खिरकिया से अन्दर शहर की तरफपूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
3. कसया से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य व्यावसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) बडी नहर पडरौना, खिरिया टोला, खिरकिया डायवर्जन से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
4. जटहां तिराहा से कोई भी भारी वाहन/ चार पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा(आवश्यक सेवाओं को छोडकर) तिलक चौक(शहर) की तरफ नहीं जायेंगे।
5. रामकोला, कप्तानगंज की तरफ से बांसी (बिहार) की तरफ जाने वाले वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) बावली चौक से मिश्रौलीनहर के रास्ते डायवर्ट होकर बडी नहर होते हुए खिरिया टोला पुल, खिरकिया डायवर्जन से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
6. बावली चौक से कोई भी कामर्शियल वाहन/ चार पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) सुभाष चौक की तरफ नही जायेगा।
7. सुबाष चौक से बावली की तरफ कोई भी कामर्शियल वाहन/ चार पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) नही जायेगा।
8. गुप्ता अल्ट्रासाउण्ड(तिलक चौक से आगे) के पास कृष्णा वस्त्रालय से तिलक चौक की तरफ कोई भी कामर्शियल वाहन /चार पहिया वाहन/आटो/ई-रिक्शा (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) नही जायेगा।
9. पडरौना से कसया की तरफ जाने वाले चार पहिया/अन्य व्यवसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालढ़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
10. देवरिया से कसया होकर पडरौना की तरफ आने वाले चार पहिया/अन्य व्यावसायिक वाहन ओवरब्रिज कसया से गोपलगढ, बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
11. गोरखपुर से कसया होकर पडरौना आने वाले भारी/चार पहिया वाहन हाईवे बाईपास, गोपलगढ़ से बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
पडरौना पार्किंग व्यवस्था-
1. पडरौना में छठ खरीदारी के लिए कार आदि वाहनों की पार्किंग उदित नरायण डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान में की जायेगी।
2. सुभाष चौक के पास स्थित सोसाईटी के निर्धारित कम्पाउण्ड मे वाहनों की पार्किंग कि जायेगी।
3. छठ में खरीददारी हेतु आये वाहनों की पार्किंग पूर्व के निर्धारित आटो स्टैण्ड व रेलवे के पास स्थित गृहस्थी स्टोर बगल में की जाएगी।
कसया पार्किंग व्यवस्था-*
1. कसया में चारपहिया वाहनों की पार्किंग रोडवेज के पास स्थित बेनेट क्लब में की जायेगी।
2. भीड़ बढ़ने पर, एयरपोर्ट जाने वाली बायी लेन पर पार्किंग की जायेगी।
Comments
Post a Comment