पं० दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु टीम चयन/ट्रायल 06 नवम्बर को


एम. ए. हक 
कुशीनगर: दिनांक 04 नवंबर 2025 को क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि  2025-26 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष एवं महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन/ट्रायल खेल निदेशालय उ0प्र0 के अनुपालन में 2025-26 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने हेतु जिला/मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल प्रकार निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष फुटबाल टीम का चयन/ट्रायल 06 नवम्बर, 2025 को दोपहर 12ः00 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर दिनांक 10 से 13 नम्बर, 2025 तक  मुरादाबाद में आयोजित होगा इसी प्रकार पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैण्डबाल टीम का चयन/ट्रायल 06 नवम्बर, 2025 दोपहर 12ः00 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर, तथा दिनांक 13 से 16 नम्बर, 2025 तक बस्ती में आयोजित है। उन्होंने जनपद कुशीनगर के समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्या से अनुरोध किया है कि अपने स्कूल/कालेज के सीनियर आयु वर्ग पुरूष एवं महिला हैण्डबाल खिलाड़ियों को उक्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिये विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र/आधार कार्ड/नगर निगम द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण-पत्र/पासपोर्ट साइज कलर फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा तभी मण्डलीय चयन/ट्रायल में खिलाड़ी को सम्मिलित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल