राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 06 नवंबर 2025 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,शैलेन्द्र  मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को दीवानी न्यायालय, कुशीनगर एवं वाह्य न्यायालय, कसया के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न वादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा उन्होंने जनपद के समस्त अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे वाद जो अभी तक न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर इस लोक अदालत में निस्तारित कराने की सुविधा उपलब्ध है। राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल