2.85 लाख किसान होंगे पी०एम० किसान से वंचित
एम. ए. हक
फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने की स्थिति में सरकारी योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित
कुशीनगर: दिनांक 06 नवंबर 2025 को जिला कृषि अधिकारी डा0 मेनका ने बताया कि जनपद कुशीनगर के 6.07 लाख किसानों में से 3.22 लाख किसानो के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लिया गया है शेष 2.85 लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न बनने के कारण पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 21 वीं क़िस्त से नहीं प्राप्त होगा उन्होंने जनपद के सभी किसान भाई से अपील किया है कि अपनी फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र अथवा उनकी ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंपों में करा सकते हैं। किसान भाई यदि चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से FARMER REGISTRY UP मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्य में आ रही नाम मिसमैच एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। एक बार पुनः सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें, अन्यथा की दशा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें वंचित होना पड़ेगा।
Comments
Post a Comment