नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में युवक से 74 हजार की ठगी, गलत वीज़ा पर कुवैत भेजने का आरोप


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी निवासी इजहार पुत्र मुस्तुफा ने गांव के ही दो व्यक्तियों तथा रामकोला थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर 74,000 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में इजहार ने थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र में इजहार ने बताया कि गांव के ही दोनों आरोपितों ने उसे बैरिया निवासी जावेद से मिलवाया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उससे 74 हजार रुपये लेकर कुवैत भेजने का वादा किया, लेकिन गलत वीज़ा पर भेज दिया। इजहार के अनुसार वह कुवैत में एक माह 10 दिन तक काम करता रहा, लेकिन जब उसने अपने मेहनताने की मांग की तो वहां मौजूद कपिल  ने पैसे देने से इंकार कर दिया और कहा कि छह माह का एडवांस पैसा भारत में ही ले लिया गया है, इसलिए वहीं मांग करो कपिल की प्रताड़ना और आर्थिक तंगी से परेशान होकर इजहार किसी तरह घर से पैसा मंगवाकर वापस भारत लौटा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल