Posts

Showing posts from August, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।  गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम/ बाल विवाह रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस की कार्यवाही

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 22.08.2026 को शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) श्री राकेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना A.H.T., कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।  प्रभारी निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में  A.H.T. टीम के का0 मुकेश कुमार, का0 सुशील कुमार, रि0 म 0का0 शालिनी पांडेय व बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय मय टीम के साथ थाना सेवरही के अंतर्गत 15 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा कारसेवा आयोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी। बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम / बाल विवाह रोकथाम हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा  शासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्प लाइन नं0 - 1090,1098,1076,112,1930 के बारे में लोगों को बताया गया। बाल  भिक्षावृत्ति/ बालश्रम / बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 303/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) /3/5 बीएनएस से सम्बधित 02 नफर वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।    पंजीकृत अभियोग-  मु0अ0सं0-303/2026 अन्तर्गत धारा 109/115(2)/352/351(3) /3/5 बीएनएस थाना नेबुआ नौरंगिया गिरफ्तार अभियुक्त- 1. सुकुल चौहान उर्फ घुरन पुत्र चइत्तर साकिन मडारविन्दवलिया टोला बरई पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 2. झन्नन पुत्र घुरन उर्फ सुकुल साकिन मडारविन्दवलिया टोला बरई पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. SHO श्री संजय दुबे थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर  2. उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 3. हेड कां0 ओमकेश सरोज थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 4. कां0 चन्द्र प्रकाश मिश्र थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर 5. कां0 श्रषिकेश यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर  6. कां0 सुधांशु गुप्ता थाना ने0नौ0 ज...

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ब्लॉक नेबुआ-नौरंगिया के कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्री जगदीश ठाकोर ने भाग लिया बैठक में नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। श्री जगदीश ठाकोर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने तथा स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और निरंतर संपर्क स्थापित करने से संगठन के प्रति लोगों का जुड़ाव और विश्वास बढ़ेगा उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं कार्यकर्ताओं की बातों को प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की बात भी कही बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध कुश...