इमानदारी से काम करने वाला अध्यापक ही बच्चों में ज्ञान की ज्योति जला सकता है।
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विशुनपुरा ब्लाक के परगन छपरा स्थित रजली देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान कही उन्होंने कहा कि इमानदारी जिसकी बुनियाद हो,उसकी जिंदगी आबाद रहती है। शिक्षक वह विभूति है। जिसे दुनिया ताउम्र याद रखती है। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा छिपी होती है जिसे शिक्षक ही निखार सकता है।
सर्वप्रथम मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्रों ने विविध ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र -छात्राओ को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार गरिमा में उपस्थित हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया इस मौके पर अंबरीश मिश्रा, गुलाब प्रसाद, दीपू कुमार, अरविंद सि, संजय गौतम, डा0सुनील कुमार, दर्शनी गुप्त, इंद्रेश कुमार, श्रीमती रीता चौधरी, कुमारी संध्या विश्वकर्मा, श्रीमती पूनम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद,प्रभुनाथ गुप्त,राम प्रसाद यादव, श्रीमती नैनतारा मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment