कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर दिए जाने वाले यंत्रों की ई लॉटरी हुई संपन्न


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 21 नवंबर 2025 को विकास भवन स्थित सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू (सी.आर.एम.) योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन के कृषि यंत्रों के आवेदक कृषकों के चयन की प्रक्रिया ई लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति के समक्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुई प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू (सी.आर.एम.) योजनान्तर्गत कुल 3 कस्टम हायरिंग सेंटर की लॉटरी कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर कराई गई। विकासखंड सेवरही से श्री लल्लन यादव विकासखंड तमकुहीराज से श्री सुरेन्द्र विकासखंड खड्डा से श्रीमति दुर्गावती का चयन हुआ है तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कुल 12 कस्टम हायरिंग सेंटर की लॉटरी कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर कराई गई। यंत्र की लॉटरी संपन्न होने के उपरांत चयनित कृषक एवं प्रतीक्षा सूची के कृषकों के मोबाइल पर तत्काल एसएमएस संदेश प्राप्त हुए| इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर यंत्र प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया कृषकों को विस्तार से बताई लॉटरी के समय जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना विज्ञानं अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधि एवं आवेदक कृषक उपस्थित रहे। कृषकों ने विभाग द्वारा आयोजित लॉटरी की प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए इसके आयोजन को पूर्णतया संतोषजनक बताया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ