हादसे को दावत दे रहे सड़क किनारे हुए गड्ढे


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी से क्रांति चौराहा जाना हो तो जरा संभल कर जाइए इस मार्ग पर सड़क किनारे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है जरा सी लापरवाही हादसे को अंजाम दे सकती है करीब कई महीनों से यहां यही हालत है लेकिन विभागीय उदासीनता से अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी से नहर के रास्ते क्रांति चौराहा तक जाने वाला सड़क पे किनारे बड़े बड़े गड्ढे दिखाई दें रहे है थोड़ी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है यह गड्ढे छोटे मोटे नहीं काफी गहरे हैं सड़क किनारे से मिट्टी घसक जाने से यह गड्ढे हुए हैं जब कि इस सड़क से बड़ी छोटी गाड़ियां स्कूली गाड़ियां राहगीर गुजरते है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई इस संबंध में पीडब्लूडी के जेई ने बताया कि कई बार उस गड्ढों को सही कराया गया फिर उसको दिखवाकर सही कराया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ