भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता राशि में की गई वृद्धि


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 04 नवंबर 2025 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने अवगत कराया है कि श्रम विभाग अन्तर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा दिनाॅक 13.10.2025 को संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए *कन्या विवाह सहायता योजना* के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों अथवा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के स्वयं के विवाह पर मिलने वाली सहायता धनराशि रु0-55000/- से बढ़ाकर रु0-65000/- तथा सामूहिक पुत्री विवाह की स्थिति में यह धनराशि रु0-75000/-से बढ़ाकर रु0-85000/-कर दी गयी है, जिसमें प्राविधान है कि निर्माण श्रमिक विगत 01 वर्ष (365 दिन) की बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों तथा पुत्री की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो। विवाह सम्पन्न होने के छः माह (06 माह) के भीतर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित जनसेवा केन्द्र/बोर्ड की वेबसाईट से आवेदन करना होगा, आवेदन पत्र के साथ पुत्री का आधार कार्ड, पुत्री एवं वर की आयु के सम्बन्ध में जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट/परिवार रजिस्टर की नकल, पुत्री यदि गोद ली गई है तो उससे सम्बन्धित यथा प्रमाणित अभिलेख, लाभार्थी श्रमिक के कुटुम्ब रजिस्टर/राशन कार्ड अथवा इसके समतुल्य अभिलेख, सामूहिक विवाह के अतिरिक्त अन्य प्रकार के विवाह प्रक्ररणों में सम्बन्धित रजिस्ट्री कार्यालय से विवाह पंजीकृत होने की स्वप्रमाणित छायाप्रति समस्त अभिलेख स्वप्रमाणित अपलोड किये जायेंगे। यदि किसी आवेदक द्वारा तथ्यों को छिपाकर अथवा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त कर लिया जाता है, तो उसकी वसूली भू-राजस्व के बकाये की भाॅति वसूली प्रमाण पत्र जारी करके की जायेगी
उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक है कि श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करायें तथा बोर्ड द्वारा संचालित उक्त योजनाओं का लाभ उठायें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, कुशीनगर में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ