दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर में उबाल शव रखकर चार घंटे तक सड़क जाम, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
कुशीनगर: जिले में बीते साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया  में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय अमरपुर निवासी युवक निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई बताया जा रहा की निशांत जुता खरीदने बाजार जा रहा था की घात लगाकर बैठें लोगों ने घटना को अंजाम दिया वारदात के बाद इलाके का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया बताया जा रहा है कि नौशाद नामक युवक ने अपने साथी फैजल के साथ मिलकर निशांत पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया हमले की क्रूरता इतनी भयावह थी कि जिसने भी निशांत का लहूलुहान शरीर देखा, उसकी रूह कांप गई शव पर कई जगह गहरे घाव के निशान पाए गए हत्या से आक्रोशित परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने नैका छपरा मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और धरना शुरू कर दिया प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की धरने के चलते मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया मौके पर अपर जिलाधिकारी (ADM) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंचे हालात को काबू में करने के लिए एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, हालांकि परिजन काफी देर तक मानने को तैयार नहीं थे करीब तीन घंटे बाद प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त कराया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नौशाद और उसका साथी फैजल गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई मृतक निशांत छात्र था, बेहद होनहार और परिवार का इकलौता पुत्र था परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी वहीं आरोपी नौशाद पेशे से मीट की दुकान चलाता है, जबकि फैजल को पुलिस ने घुमक्कड़ और नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती बनी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल