गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में दिनांक 20 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को प्रातः 06:00 बजे जनपद के समस्त मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं गिरजाघरों में एकता, अखंडता एवं सर्वधर्म सद्भाव के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी प्रातः 07:00 बजे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी प्रातः 08:30 बजे जनपद के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा वृक्षारोपण किया जाएगा पुलिस लाइन रविन्द्र नगर धुस में प्रातः 09:30 बजे ध्वजारोहण एवं भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस बल के साथ एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं होमगार्ड के जवान प्रतिभाग करेंगे सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, प्रतियोगिताएं एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनकी विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महापुरुषों, शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा जनपद के प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों, पर्यटन स्थलों एवं सांस्कृतिक परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं तिरंगा सजावट सुनिश्चित की जाएगी चिकित्सालयों एवं कुष्ठ आश्रमों में फल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम आपसी समन्वय से समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं साथ ही जनपदवासियों से अपील की गई कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को रोशनी एवं तिरंगे से सजाकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाए।


Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल