माय भारत बजट क्विज 2026 ऑनलाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 09 फरवरी 2026 को मेरा युवा भारत ( युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के नेतृत्व में पडरौना ब्लॉक के योद्धा बाबा STS इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा धर्मपुर में “मेरा युवा भारत बजट क्विज 2026” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना, उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत@2047 के विज़न में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उक्त की जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित 8 विषयों पर निबंध लेखन  का अवसर प्रदान किया जाएगा। ये विषय बजट, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का विशेष अवसर प्राप्त होगा, जहाँ युवा अपने विचार सीधे देश के सर्वोच्च नेतृत्व के समक्ष साझा कर सकेंगे। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक पारितोष दुबे द्वारा युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत बजट क्विज का आयोजन आज दिनांक 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा उन्होंने बताया कि देशभर के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इस क्विज़ प्रतियोगिता अभियान में भाग ले सकते हैं। यह पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं राष्ट्रीय नीतियों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा युवा भारत एवं प्रबंधक अवधेश सिंह जी द्वारा आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ अधिक जानकारी एवं सहभागिता हेतु युवा www.mybharat.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं इस कार्यक्रम के दौरान अध्यापकगण सुशील सिंह,आलोक सिंह जी,अंकित सिंह जी,गुलाब यादव जी,संजय जी सोनु तिवारी एवं युवाओं की उपस्थिति सम्माननीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ