सीबीएसई बोर्ड में एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का शानदार प्रदर्शन, श्रुति सिंह 92%अंक अर्जित कर बनीं टॉपर


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के पडरौना स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में श्रुति सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीं अक्सा ने 91.4% तथा आदित्य राज ने 91.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया सिफा परवीन ने 87%, प्रियांशी गुप्ता ने 86%, आयुष जायसवाल ने 85.8% तथा सिम्मी कुमारी ने 84.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, इंचार्ज डी.एन. राय, अशोक पांडेय, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, चंदन मद्धेशिया, सच्चिदानंद कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़