बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के खड्डा विधानसभा इलाके के जिला पंचायत सदस्य कुछ पंचायतों में विकास कार्य को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान के लिए मांग किया था। लेकिन असवासन के बाद कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा था कि समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में मैं अपने समर्थकों के साथ अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठ जाऊंगा। 23 दिनों बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य ने अपने दर्जनों समर्थकों और ग्रामीणों साथ अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठकर विरोध जतया। बुधवार को खड्डा पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ के जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह अपने समर्थकों व ग्रामीणों के अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठकर समस्या का समाधान और अतिक्रमण हटवाने का मांग किया।
Comments
Post a Comment