अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना कसया व ए0एन0टी0एफ0 थाना बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, उनके कब्जे से 2.505  कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040 /- नकद रूपये बरामद किया गया पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर 1.विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 2.505  कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040/- नगद रूपये बरामद किया गया । बरमदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।   
पूछ-ताछ का विवरणः
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूंछने पर बताया गया कि वे दोनों आपस में रूपया लगाकर भारी मात्रा में अफीम खरीदते हैं तथा उसी अफीम से हेरोइन बनाते है एवं उस हेरोइन को मंहगे दामों में अलग-अलग ग्राहकों को बेंचकर अधिक मात्रा में लाभ कमाते है तथा अपना खर्चा चलाते हैं । आज भी इन लोगों के द्वारा हेरोइन बनाकर तैयार की गयी थी, जिसे बेंचने हेतु ग्राहकों की तलाश में कुशीनगर आये थे कि तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्तों से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। 
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-0197/2026 धारा 8/21/29  एनडीपीएस एक्ट थाना कसया जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 
2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) 
बरामदगी विवरण-
1- अवैध हेरोइन कुल वजन मय पालीथीन 2.505 किलोग्राम (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये)  
2- 04 अदद मोबाइल, 
3- 11040/- रुपये नकद 
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
02. उ0नि0 सूरज सिंह ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी 
03. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी
04. उ0नि0 श्री मनीष कुमार दुबे ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी
05. उ0नि0 राहुल कमार सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
06. हे0का0 मिथिलेश तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर 
07. का0 अर्जुन कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर 

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़