ग्राम सभा कौवासार में अंत्येष्टि का सासंद व विधायक ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विधानसभा क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा कौवासार में अंत्येष्टि स्थल के विकास कार्य के शिलान्यास/भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजन-अर्चन कर लोकप्रिय सांसद मा० विजय कुमार दुबे जी के साथ शिलान्यास किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
यह कार्य क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया श्री शेषनाथ यादव जी, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता गण सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment