फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 06/7.04.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-109 BNS व मु0अ0स0-99/2026-धारा-109/352 BNS पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 07/08.04.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज, थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत हसनगंज भिवरा रोड के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दि, जिसको पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा एक अन्य अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रुप में हुयी है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके/कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल,1000/ रुपये नगद आदि बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना में मुख्य अभियुक्त है। अभियुक्त आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज का 153A नंबर का हिस्ट्रीशीटर है तथा इसके ऊपर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही भी पूर्व में की गयी है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-
1.आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (घायल)
विवरण बरामदगी
1.एक अदद पिस्टल 32 बोर,
2.एक खोखा कारतूस,
3.दो जिन्दा कारतूस,
4.एक मोटरसाइकिल,
5.1000/ रुपये नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-84/2022 धारा- 323/506 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0सं0-274/2023 धारा-352/427/504/506 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3.मु0अ0सं0-298/2023 धारा-147/148/307/308/323/325/504/506 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4.मु0अ0सं0-482/2025 धारा-115(2)/191(2)/333/351(3)/74 बीएनएस थाना कप्तानगंज
5.मु0अ0सं0-388/2024 धारा-109/115(2)/191(2)/191(3)/333/61(2)/70(1)/74/84 बीएनएस व 3/25/30 आर्म्स एक्ट व 07 दण्ड विधि संशोधन अधिनियम थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
6.मु0अ0सं0-389/2024 धारा-109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
7.मु0अ0सं0-98/2026 धारा-109 बीएनएस थाना कप्तानगंज कुशीनगर
8.मु0अ0स0-99/2026-धारा-109/352 बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर मय टीम
2-थानाध्यक्ष श्री दीपक सिंह कप्तानगंज जनपद कुशीनगर मय टीम
3-प्रभारी स्वाट श्री स्वतंत्र सिंह मय स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
4.चौकी प्रभारी कस्बा बबलू सोनकर कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5.चौकी प्रभारी मथौली अंकित सिंह थाना कप्तानगंज कुशीनगर
Comments
Post a Comment