गुमशुदा छह लड़कियों की सुरक्षित की गयी बरामदगी
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा छह लड़कियों की गयी सुरक्षित बरामदगी
कुशीनगर: दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना कसया पर सूचना प्राप्त हुई कि छह लड़कियां अपने घर से बिना किसी को सूचित किए निकल गई है। इनमें से एक लड़की ने अपने मित्र को बताया था कि वे सभी लखनऊ जा रही हैं और स्वयं कमाकर अपने पैरों पर खड़ी होंगी इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कसया पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता, विभिन्न जिलों में समन्वय और गहन तलाशी अभियान चलाया जिसके क्रम में आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सभी 06 लड़कियों को जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से सकुशल और सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। सभी लड़कियों को नियमानुसार सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से विवेचना की जा रही है ।
बरामद लड़कियों के विवरण निम्नलिखित हैं।
1.किरण पुत्री राजन राजभर, आयु 18 वर्ष
2.मनीषा पुत्री राजन राजभर, आयु 18 वर्ष
3.नंदिनी पुत्री स्व० दीनानाथ राजभर, आयु 18 वर्ष
4.सलोनी पुत्री मुन्ना राजभर, आयु 13 वर्ष (नाबालिग)
5.अनुष्का पुत्री राजेंद्र राजभर, आयु 19 वर्ष
6.रिफत खातून पुत्री सफदर, आयु 22 वर्ष
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा इस सफल ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गयी है।
1-बरामदगी करने वाली टीम-
2-प्र0नि0 श्री आशुतोष सिंह थाना कसया मय पुलिस टीम
3-प्र0नि0 श्री गिरिजेश उपाध्याय थाना तमकुहीराज मय पुलिस टीम
4-उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह स्वाट प्रभारी मय टीम जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 आदर्श मिश्रा थाना कसया जनपद कुशीनगर
6-उ0नि0 गनेश प्रजापति थाना कसया जनपद कुशीनगर
5-क0आ0 (ग्रेड बी) शम्मी कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
6-क0आ0 (ग्रेड बी) सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
7-म0का0 साधना गिरी थाना कसया जनपद कुशीनगर
8-म0का0 शैलजा तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
Comments
Post a Comment