सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर सोमवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई क्रांति चौराहा के पास लोनिया पट्टी मुख्य मार्ग पर दोनों युवक घुघली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया स्थानीय लोगों को शक है कि सिर्फ बाइक फिसलने से हादसा नहीं हुआ, बल्कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर भी हो सकती है। मृतकों की पहचान रायपुर खास निवासी 25 वर्षीय सूरज शर्मा उर्फ बेचू शर्मा  शर्मा स्व0सुबाष शर्मा उम्र 18 वर्षीय साहिल शर्मा उर्फ पुत्र स्व 0राम संवारे शर्मा के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़