सबया आबादकारी टोला में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपडी सहित लाखो का कीमती सामान जलकर खाक


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सबया आबादकारी गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ग्रामीणों के लाखों रुपये के कीमती सामान जलकर राख हो गए ग्रामीणों के अनुसार, पुरुवा हवा के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला घरों में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों के अथक प्रयास और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक यूनुस, मुस्तुफा, इस्लाम, नसरू, नूरुद्दीन, तैयब, हैबत, साकिर, हिदायत, मंसूर और मुन्ना आदि का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
दो बकरियों के जलकर मरने और एक महिला का झुलसने की भी चर्चा जोरों पर है, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्राम सचिव और हल्का लेखपाल के द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। आगजनी की घटना से पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उनका भारी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़