अग्निपीड़ितों को विधायक खड्डा ने बांटी राहत सामग्री, पीड़ितों ने की पक्का मकान की मांग



लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिसवा गोइती गांव के सबया अबादकारी टोला में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद स्थानीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों का हालचाल जाना तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया विधायक द्वारा वितरित राहत सामग्री में खाद्यान्न, कपड़े, तिरपाल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन कर जल्द से जल्द पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए वहीं, पीड़ित परिवारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की ग्रामीणों ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से होने वाले भारी नुकसान से बचा जा सके गांव के कई परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं, जिससे उनके सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इस घटना में शादी वाले घर के लोग भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उनके सामने अब नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। और परिवार गहरे सदमे में है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता, आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़