अग्निपीड़ितों में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बांटी राहत सामग्री


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिसवा गोईती गांव के सबया आबादकारी टोला में गत मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के द्वारा भी लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार मल्ल ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सैथवर, विनय कुमार मल्ल, पूर्व प्रधान गोईती बुजुर्ग साबिर अंसारी आदि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण को सराहनीय बताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल