गो सम्मान दिवस पर गूंजा, जय नंदी जय गोपालगो हत्या बंद करे सरकार

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में भारतवर्ष में गोहत्या पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को सौंपा गया भारतवर्ष  के 5410 तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 का दिन (गो सम्मान दिवस)के रूप में मनाया गया इसी क्रम में पडरौना तहसील अंतर्गत गायत्री मंदिर पडरौना से टिम गो रक्षा दल द्वारा गो सम्मान संकीर्तन यात्रा के रूप में रैली निकाली गई रैली में संत समाज संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ा गौ माता की जयकार जय नंदी जय गोपाल, गो हत्या बंद करे सरकार"के नारों से मन भक्तिमय हो गया रैली के तहसील पहुंचने पर पूर्व सांसद प्रत्याशी पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को ज्ञापन सौंपा रैली में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रभारी शुभम चौहान, आशीष शुक्ला, प्रयाग मिश्रा, दीनबंधु मद्धेशिया, कार्तिकेय गुप्ता, आशीष, राधाचरण दास, नितिन मिश्रा, बबलू कुशवाहा, आकाश जायसवाल विनय कुशवाहा ,किशन मिश्रा, मुकेश चौहान, अमित मिश्रा, कमलेश पासवान, विक्रम पासवान, बादल मिश्रा, जितेंद्र पाल, निर्भय कुशवाहा, प्रेम प्रजापति, विपिन कुमार आदि गो सेवक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़