मेधावियों छात्रों ने लहराया परचम, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में उत्साह
गिरिजेश यादव 94.17
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर-प्रदेश हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया ने स्थित राजेशमणि इण्टर कॉलेज के मेधावियों छात्रों ने अपना परचम लहराया। अपने अथक परिश्रम के बल पर इन्होंने सर्वोत्तम स्थान प्राप्त कर के अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल में गिरजेश यादव 94.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर रहे साथ ही कुशीनगर जनपद की टॉप -10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किए तो वहीं अनिक गुप्ता 93% अंक पाकर टॉपर सूची में दूसरे स्थान पर रहे, 91.33% अंक के साथ पन्नेलाल विश्वकर्मा ने टॉपर सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया, दीपक 89.5% अंक पाकर टॉपर सूची में चौथा स्थान हासिल किए तो वहीं विवेक चौहान 89.% अंक पाकर टॉपर सूची में पांचवें स्थान पर अपनी दावेदारी दिखाई, टॉपर सूची में छठे स्थान के लिए खुशी 88.8% अंक प्राप्त किया इंटरमीडिएट में आंचल 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी तो वहीं 81.8% अंक पाकर सिमरन टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही, तान्या गोविंद राव ने 81% अंक प्राप्त कर के टॉपर - लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।
Comments
Post a Comment