डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है - शिवन्या


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्कु
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी में स्थित सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 91.20% नम्बर पाकर चौथा स्थान हासिल कर शिवन्या ने अपने परिवार, विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली शिवन्या की यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। शिवन्या के पिता एक किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। शिवन्या दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहन बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं, जो परिवार में शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। अपनी इस उपलब्धि पर शिवन्या बेहद खुश हैं और इसका श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं। उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। शिवन्या का कहना है कि वह आगे चलकर जरूरतमंद लोगों का इलाज करना चाहती हैं, ताकि गरीब और असहाय वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें शिवन्या की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वह अपने सपनों को जरूर साकार करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़