विकासखंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर के विकास खंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक भव्य जनजागरूकता रैली, शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पडरौना, मनीष बुलबुल जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह और अमित चौहान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संभव है। वहीं, अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यालय के समग्र विकास का लक्ष्य रखता है। कार्यक्रम में छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया और उत्कृष्ट नामांकन करने वाले 15 विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया अनुभव साझा सत्र में शिक्षक उमाशंकर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी और रमेश गौड़ ने घर-घर संपर्क अभियान और सामुदायिक सहभागिता जैसी अपनी सफल रणनीतियों के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया अंत में, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए, और कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल