पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 11 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दिनेश यादव की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक के शव को पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक आरक्षी के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत आरक्षी दिनेश यादव को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल