आशा कार्यकत्रिओं ने दिया सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन
लकमुद्दीन अंसारी जनपद कुशीनगर के रामकोला ब्लाक की आशा कार्यकर्ती व संगिनियों ने रामकोला सीएचसी पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।उसके बाद वे भारी संख्या में एकत्रित होकर सीएचसी कार्यालय में ज्ञापन दिया है। आशा संगिनी संस्था की जिलाध्यक्ष मंजू पासवान के नेतृत्व में रामकोला ब्लाक की आशा कार्यकर्त्री व संगिनी सीएचसी पहुंचीं और पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।आशा कार्यकत्रीओं ने सरकारी कर्मचारी की घोषणा, उच्च वेतन,महिला सुरक्षा व पांच लाख की आर्थिक सहायता, समयानुसार मानदेय की भुगतान स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मुफ्त इलाज दिलाने ।की मांग रखी।