Posts

पुलिस ने गैगेस्टर अभियुक्त की जब्त किया मैजिक वाहन

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में गैगेस्टर/माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को मा0 न्यायालय जिलाधिकारी कुशीनगर के वाद संख्या 2439/2019 से सम्बन्धित गैगेस्टर के अभियुक्त चैतू उर्फ रामचरित्र पुत्र रामअवध पासवाना साकिन सोहरौना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित किये गये वाहन मैजिक संख्या UP 57 T 4584 अवैध सम्पत्ति की जब्ती की गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गैगंस्टर/माफियाओं के विरुध्द यह अभियान अनवरत जारी रहेगा जब्तीकरण करने वाली टीम: विवेकानन्द यादव थानाध्यक्ष थाना अहिरौलीबाजार, हे0का0 वंशगोपाल शर्मा ,का0 शूभम यादव ,का0 धर्मेन्द्र कुमार महिला का0 शिवानी द्विवेदी थाना अहिरौलीबाजार जनपद कुशीनगर।

भाजपा सरकार में हो रहा है चौमुखी विकास- सांसद

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट  सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण कर किसान गोष्ठी को संबोधित किया सांसद विजय कुमार दुबे बृहस्पति को विकास खण्ड हाटा के के ब्लाक परिसर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत 15 वां केंद्रीय वित्त आयोग योजनांतर्गत नव निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण व इफको नैनो यूरिया तरल आधारित ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्धघाटन कर गोष्ठी को सम्बोधित मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने किया सांसद विजय दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की डबल इंजन सरकार देश व प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है।आज मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के क्रम में ही आज हर घर शौचालय व हर गांव को स्वच्छ व स्वस्थ की दिशा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है।जिससे लोगो को लाभ मिल रहा जिससे समाज मे जागरूकता फैल रहा और अन्य  लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता देनी चाहिये।उन्होंने कहा कि आज बिना किसी भेद भाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिल र...

आज जनपद के विकास खण्ड तमकुहीराज अंतर्गत बरवाराजापाकड़ के मुसहर बस्ती में आयोजित हुई चौपाल

Image
एम. ए. हक कमी पाए जाने पर विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों पर जताई नाराजगी कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को देवरिया/कुशीनगर के सांसद डा0  रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अधिकारी जनता के दरवाजे पर जाकर विकास योजनाओं की हकीकत पता कर रहे हैं, इसी क्रम में चौपालों का आयोजन किया जा रहा है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि जनता निर्भीक होकर अधिकारियों के बारे में फीडबैक दे रही है। मा0 सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला स्थित मुसहर बस्ती में मुसहरों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से बारी बारी समस्याओं के बारे में जानकारी ली ग्रामीणों ने बिजली फाल्ट की दशा में चंदा लगाने की बात कही तो सांसद ने जेई को फटकार लगाई, तथा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए आधे गांव के पशुओं के टीकाकरण पर नाराज होकर सांसद ने पशु चिकित्साधिकारी को चेताया। जनधन खाता, गरीब कल्याण योजना, शौचालय, विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, हैंडपंप, बिजली, पेयजल, आ...

रोजगार मेले में आज 42 अभ्यर्थियों में 15 का हुआ चयन

Image
एम. ए. हक विभिन्न कम्पनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से किया चयन सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगा था एक दिवसीय रोजगार मेला कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय रवींद्र नगर धूस कुशीनगर के परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 4 कंपनियां सम्मिलित हुई जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण थी उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया। सनस्टारएम इंडिया मार्केटिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 04, जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक इंटरप्राइजेज में 05, स्फाकिया एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में 03, तथा वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में 03, को विभिन्न पदों सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेन्जटेटिव तथा मशीन हेल्पर पर चयनित किया गया रोजगार मेले में उक्त...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं शादी अनुदान योजना से संबंधित कार्य के बहाने पैसे की मांग पर तत्काल करें शिकायत

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं शादी अनुदान योजना से संबंधित कार्य कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर द्वारा किया जाता है। उपरोक्त योजनाओं में यदि कोई भी फोन कॉल कर कार्य के बहाने पैसे की मांग करता है तो ऐसे नंबर को नोट कर लें तथा विभाग को भी सूचित करें। समाज कल्याण विभाग से कोई भी फोन कॉल नहीं किया जाता है तथा किसी भी स्थिति में जनता द्वारा पैसे का भुगतान ना किया जाए।

वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु पात्र व्यक्ति करें आवेदन

Image
एम. ए. हक कसया में संचालित वृद्धाश्रम में 150 लोगों के रहने की है व्यवस्था आवासीय सुविधा के साथ साथ सरकार द्वारा अन्य निःशुल्क सुविधाएं भी की जाएगी प्रदत कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के अंतर्गत वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) निकट लोहिया वाला पुल, कसया कुशीनगर में संचालित वृद्धाश्रम में 150 वृद्ध जनों के रहने की व्यवस्था है। और सरकार द्वारा नि:शुल्क सुविधाएं जैसे कानूनी सहायता, आवासीय सुविधा, भोजन एवं वस्त्र, चिकित्सा सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वृद्ध आश्रम में प्रवेश हेतु पात्रता की शर्तें हैं इच्छुक व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के पास स्वयं के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है , निर्धन है, पुरुष एवं महिला के रहने की व्यवस्था है। आवेदन पत्र संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय में अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय एवं प्...

वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी अपना आधार व मोबाइल नंबर लिंक करें

Image
एम. ए. हक जनपद के 108000 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण शेष कुशीनगर: दिनांक 12 मई 2022 को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी के द्वारा अभी तक अपेक्षा अनुसार मोबाइल एवं आधार नंबर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इस कारण केवल 25000 पेंशनरों का ही आधार और मोबाइल नंबर लिंक हो पाया है। 108000 पेंशनरों का पेंशन आधार प्रमाणीकरण शेष है। अतः उन्होंने जनपद के समस्त वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को सूचित करते हुए बताया है कि  नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार व मोबाइल नंबर लिंक करें। लिंक न करा पाने की स्थिति में लाभार्थी पेंशन से वंचित हो जाएंगे।