Posts

अवैध बालू लदी ट्रकों पर की गई बड़ी कार्यवाही

Image
एम. ए. हक कसया तमकुहीराज सीमावर्ती क्षेत्रों पर 19 ओवरलोड ट्रकों पर दी गई दबिश सभी ट्रकों को किया गया सीज ड्राइवर मौके से हुए फरार देर रात शुरू हुआ अभियान सुबह 2:00 बजे तक चला ए डी एम, ए एस पी, खनन अधिकारी, ए आर टी ओ, एसडीएम तमकुही/ कसया के द्वारा चलाया गया संयुक्तऑपरेशन कुशीनगर: दिनांक 03 अगस्त 2022 को देर रात कसया तमकुही राज सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध बालू लदी ट्रको पर बड़ी कार्यवाही की गई अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तमकुही व्यास नारायण, खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम, एसडीएम कसया गोपाल शर्मा तथा सी ओ कसया  द्वारा एक बड़ी कार्यवाही में एनएच 28 पर बालू से लदी 19 ओवरलोडेड ट्रक पर दबिश दी गई तथा इन ट्रकों को सीज कर दिया गया इन ट्रकों में 08 ट्रकों को हेतिमपुर टोल प्लाजा तथा 11 ट्रक बहादुरपुर चौकी पर  सीज किया गया कल देर रात 12 से 02 बजे सुबह तक चले इस अभियान में  ट्रकों के ड्राइवर फरार हो गए 11 ट्रक गोरखपुर, 04 बिहार, 04 बस्ती नंबर के थे उक्त 04 ग...

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री मा0 सूर्य प्रताप शाही जी ने जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ ली आकस्मिक बैठक

Image
एम. ए. हक किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने हेतु हो सार्थक प्रयास पीएम किसान निधि के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य इंटरक्रॉपिंग फसलों के उत्पादन पर हो फोकस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के सहयोग से जनपद में कृषि उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा कुशीनगर: दिनांक 04 अगस्त 2022 को माननीय कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही जी का आज देर शाम जनपद आगमन हुआ इस क्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी गणों के साथ सर्किट हाउस में उन्होंने आकस्मिक बैठक ली बैठक में माननीय मंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ साथ उद्यान विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,विकास विभाग  के अधिकारियों के साथ जनपद में संबंधित विभागों की योजनाओं पर समीक्षा की गई इस क्रम में मा0 मंत्री जी ने उद्यान अधिकारी से हॉर्टिकल्चर, पौधशाला, बरवा फॉर्म में पोटैटो आलू के टिशु कल्चर को प्रोत्साहित किए जाने की बात की। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कोल्ड स्टोरेज, अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर बीज रोपण आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए इस क्रम में कृषि अधिकारी बी0 आर0 मौर्या तथा ए आर कोऑपरेटि...

पतिलार पंचायत में एएसडीएम ने योजनाओ को किया जांच

Image
प्रमोद साह कि रिपोर्ट आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 36 पर दिखी अनियमीता बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 03 अगस्त 2022 चौतरवा बगहा प्रखंड एक के पतिलार पंचायत में योजनाओ को एएसडीएम सरफराज नवाज ने आंगनबाड़ी के केन्द्र संख्या 36 पर जाँच के क्रम में भारी अनिमियतिता पाई जिसमें बच्चो की उपस्थिति पंजी में उपस्थिति 34 थी जबकि उस केंद्र पर आठ बच्चे ही मौजूद थे।प्रतिदिन बनने वाले भोजन में मेनू के हिसाब से भोजन नहीं बना था सहाकिया बिना सूचना के 21 जुलाई से अनुपस्थित पाई गई उक्त दौरान एसडीएम ने अग्रेतर कार्यवाही हेतु विभाग को रिपोर्ट भेज दिया वही साथ ही जनवितरण प्रणाली के तीन  दुकानों की जांच की गई श्यामपति कुंवर के जनवितरण प्रणाली का दुकान बंद पाया गया वही पतिलार पीएससी का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें कूछ कमियों को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए,साथ ही मनरेगा से जुड़े अग्रेत्तर कार्यो की समीक्षा  जांच भी किया इस उक्त मौके पर पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा के साथ आवास सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल सहित समाजसेवी अभय उपाध्याय, ललित राव, राजेश यादव, कृष...

आजादी का अमृत महोत्सव किया गया आयोजन

Image
एम. ए, हक  कुशीनगर: दिनांक 03 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रविंद्र नगर धूस में किया गया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की कार्यक्रम में जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से आए विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी ये कलाकार सांस्कृतिक विधाओं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोकनाट्य, भजन कीर्तन, रामलीला आदि के निपुण कलाकार थे जिन्होंने अपनी कला के प्रदर्शन से निर्णायक मंडली व उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के 12 दल द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गयी विभिन्न दलों में लोक गायन पार्टी से अजय कुमार गिरी व दल, सुगम संगीत से राधेश्याम यादव, आजाद हिन्द बिरहा पार्टी से रामाशंकर यादव, लोकगीत बिरहा पार्टी से शर्मा यादव, अनिरुद्ध यादव, रोहित यादव,  रंजना सिंह व दल, बृहद भोजपुरी पार्टी से नेमतुल्लाह, रंगकर्मी मंच से सोहेल रजा खान व दल, लोक गीत गायन कजरी से अशोक शर्मा, लोक गायक मधुसूदन पांडे,  तथा रामलीला से सतीश महादेव व दल की मनमोहक प्रस्तु...

साइबर ठगी के पर्दाफाश करने में पुलिस की बड़ी कामयाबी तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गरीब व भोले भाले लोगों के नाम से बैंक खाता खुलवा कर फर्जी सिम से लिंक कराकर खाता बेचने वाले एक अन्तर्राजीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया व एक लाख रुपये नगद, 45 सिम,10 एटीएम कार्ड, 24 आधारकार्ड, 3 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो पासबुक, एक चेकबुक बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्वेक्षण व सीओ खड्डा के नेतृत्व में साइबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाने के पुलिस व साइबर सेल ने 3 अभियुक्तों में 1 राजकुमार भारती निवासी चिलगोड़ा कृपापट्टी थाना जटहां बाजार हाल मुकाम नन्दा नगर गोरखपुर 2 राजेश साहनी निवासी रामपुर नीतीश नगर थाना लौकरिया बिहार 3 रामनाथ निवासी बहेलिया भुजौली बुजुर्ग  थाना खड्डा है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 419, 420 , 379, 411, 120, बी  66 डी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है। प...

रामनगर में महावीरी झंडा शहर से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों तक,शांतिपूर्ण तरीका से मनाया गया

Image
प्रमोद साह कि रिपोर्ट विहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 02 अगस्त 2022 को रामनगर नगर परिषद एवं प्रखंड के शहरी क्षेंत्र से लेकर के ग्रामीण क्षेंत्र के लोगों ने विभिन्न -विभिन्न जगहों पर महावीरी झंडा पूर्ण रूप से मनाया गया एवं साथ ही साथ सभी जगहों पर महावीरी झंडा शांति पूर्ण रूप से मनाया गया रामनगर, सबुनी , नरैनापुर , सोनखर , जौगिया,  डैनमरवा, बिलासपुर , जुड़ा पकड़ी, इनारबारवा में जुलूस निकला हिन्दू एवं मुसलमान दोनों मिलकर शांतिपूर्वक इस पर्व को मनाया जहां इस त्यौंहार को मध्य नजर रखते हुए भगत सिंह चौक पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सत्यनारायण राम, अंचलाधिकारी विनोद कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रगुप्त बैठा ,कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी, रामनगर के पुलिस निरीक्षक -सह-थानाध्यक्ष अनंत राम ,नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ल, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक ओवेदुर्रहमान , इत्यादि लोग भगतसिंह चौक पर उपस्थित रहे थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि सभी चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन अपने कमान के साथ तैनात हैं। चेतावनी दी गई हैं कि कोई भी महावीरी झंडा का जुलुस डीजे ए...

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में 01जुलाई 2022 को आगामी त्योहारों के मद्देनजर जैसे मोहर्रम, रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतू जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के मेम्बर व विभिन्न समुदायों से आए व्यक्तियों द्वारा उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।व उन समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में विद्युत विभाग, से संबंधित समस्याएं, जर्जर सड़कों की समस्याएं, बरसात में जल जमाव की समस्याएं, कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याएं आदि बैठक में रखी गयी। उक्त बैठक में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  ने आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की। तथा आने वाली कठिनाइयों को सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सामाधान किए जाने हेतू निर्देशित किया। इस संदर्भ में बरसात में सड़कों पर जलजमाव की समस्...