Posts

जनपद न्यायालय में दुकानों की नीलामी 29 मार्च को

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: दिनांक 23 मार्च 2023 को माननीय विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट/अध्यक्ष नीलामी कमिटी कुशीनगर, स्थान पडरौना विजय कुमार हिमांशु ने अवगत कराया  कि जनपद न्यायालय कुशीनगर स्थान- पडरौना रविंद्र नगर धूस दीवानी न्यायालय परिसर में बने  कैंटीन जलपान गृह हेतु दुकान संख्या 01, फ्रूट जूस कोल्ड ड्रिंक हेतु दुकान संख्या 02,  कंप्यूटर टाइपिंग फॉर फोटोग्राफी हेतु दुकान संख्या 03, स्टेशनरी /फोटोस्टेट/ फोटोग्राफी हेतु दुकान संख्या05,  पान की दुकान हेतु दुकान संख्या-06, व  सायकिल स्टैंड की वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु नीलामी किया जाना है। अध्यक्ष नीलामी कमेटी ने बताया कि उक्त दुकानों व साइकिल स्टैंड की होने वाली नीलामी दिनांक 22 मार्च के स्थान पर अब 29 मार्च को शाम 4:30 बजे नजारत के सामने स्थित हाल में बोली के आधार पर अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु नीलामी कमेटी द्वारा नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त प्रयोजन हेतु संबंधित दुकानों की नीलामी के लिए शर्तों के अधीन भाग ले सकते हैं। मुख्य शर्तों में नीलामी समिति को अधिकार होगा कि...

रोजगार परक योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष शिविर 24 मार्च को

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 22 मार्च 2023 को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 सिंह ने बताया कि स्व-रोजगार स्थापना हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन, स्व रोजगार स्थापना में रूचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा दिनांक 24.03.2023 दिन शुक्रवार को अपरान्ह 12.30 बजे डी एम एकेडमी कालेज बलुचहां रोड पडरौना जनपद कुशीनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियां उपस्थित होकर भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। स्वरोजगार स्थापना में रूचि रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता की प्रति के साथ उपस्थित होकर सरकार की रोजगार परक योजना से विग्य होकर लाभ उठा सकते है।

स्व-रोजगार स्थापना हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 22 मार्च 2023 को जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार स्थापना में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं  के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा दिनांक 24.03 2023 दिन शुक्रवार को अपराह्न 12.30 बजे डी एम एकेडमी कालेज बलुचहा रोड पडरौना जनपद कुशीनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के बेरोजगार युवा उपस्थित होकर भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। स्वरोजगार स्थापना में रुचि रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता की प्रति के साथ उपस्थित होकर सरकार की रोजगार परक योजना से अवगत होकर लाभ उठा सकते है।

थाना बथुवरिया के समीप भीषण अगलगी से पांच घर जलकर स्वाहा

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया आग पर काबू सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के दमकल की गाड़ी जले हुए घरो के आग पर बुझाने पर हो रही मशक्कत बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 21 मार्च 2023 को बगहा पुलिस जिला के बथुवरीय थाना के समीप अचानक फुस के घर मे आग लग गई देखते ही देखते आग इतना बिकराल रूप ले लिया जो अपने लपेटे में आसपास के पांच घरो को आग के हवाले कर दिया आग इतना बिकराल था कि उसपर काबू पाना मुश्किल था मगर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह काबू पा लिया गया लेकिन इन सभी घरो में रखा सभी सामग्री बुरी तरह जल कर बिनिष्टि हो गया बता दे कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है जहा सूचना पाकर पहुची बगहा फायर ब्रिगेड के दमकल की गाड़ी जले हुए पर आग बुझाने में मस्कत कर रही हैं। आज दुपहर को लगी भीषण आग के हवाले हुवा जिनका घर उनका नाम सिगसन यादव, कन्हिया यादव, भग्रशन यादव, छोटेलाल यादव इत्यादि नाम उलेखनीय है।

पकड़ियार बाजार में कासमी मैरेज ब्यूरो सेन्टर का हुआ उद्धघाटन जिसमे उत्तम ब्यवस्था

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत 19 मार्च 2023 रविवार को पकड़ियार बाजार में कासमी ब्यूरो सेन्टर का हुआ उद्धघाटन। जोकि शादी सम्बन्धित यह पहल काफी हुआ आसान आप को बतादें कि पकड़ियार बाजार के निवासी हाफिज मंजुर अहमद कासमी ने सभी धर्म के लोगों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में मैरेज ब्यूरो सेन्टर खोलकर एक नई पहल की है। जोकि शादी से सम्बंधित किसी भी धर्म तथा जाति में अविवाहित, विधवा, विधुर, तलाक शुदा आदि हर तरह के मनपसन्द  रिश्ते को जोड़ने के लिए आसान तरीके को अपनाया है। तथा लड़का व लड़की का देखा देखाई का भी ब्यवस्था पर्याप्त है। मंजुर अहमद कासमी ने बताया कि यहां पर शादी से सम्बंधित सभी काम एक सिस्टम से किया जाएगा जिसमे शादी के रिश्ते  को दोनों पक्ष रजामंदी से अपना रिश्ता निभा सकें उक्त मौके पर उद्धघाटन के समय तमाम लोग मौजूद रहे।

सिसवा क्षेत्र के दो पक्षों में खूनी संघर्ष 2 लोगों की मौत

Image
गणेश बर्मा की रिपोर्ट  महराजगंज: जनपद के कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम सभा बसडिला टोला बन्नी मैं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें मेडिकल कॉलेज में दोनों पक्षों की तरफ से एक एक लोगो की मौत हो गई घटना के बाद गांव में शांति बनाए रखने के लिए गांव में कई थानों की फोर्स लगा दिया गया आज सोमवार 20 मार्च को पुलिस अधीक्षक मौके का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के समय जो भी दोषी होगा उसपर मुकदमा पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई किया जायेगा इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया कुछ दिनों से थाना प्रभारी कोठीभार का रवैया ठीक नहीं पाए जाने पर नए थानेदार अजीत प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

पानी की जगह ज़हर पीने को मजबूर खड्डावासी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नगर पंचायत खड्डा में ओवरहेड टैंक द्वारा पिछले सात वर्षों से जलापूर्ति न होने से नगरवासियों को मजबूरन हैंडपंपों से निकलने वाले दूषित पानी पीना पड़ रहा है, परिणाम स्वरूप नगरवासी काफी परेशान हैं। लोगों को पेयजल के लिए शुद्ध पानी भी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते नगरवासी अपनी प्यास बुझाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के पानी के कैंपर खरीदने को मजबूर है। नगर वासियों का कहना है कि हैंडपंपों से इतना गंदा पानी आ रहा है कि पानी से भयंकर बदबू आ रही है और पानी का कलर देखने में इतना गंदा है कि वह फिटकरी डालने पर भी साफ नहीं हो रहा। ऐसे में इसे इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता गंदे और बदबूदार पानी की के चलते हमारे घरों में बीमारियां पनपने का खतरा मंडरा रहा है। इस बाबत आज तहसील दिवस पर भाजपा नेता रोशनलाल भारती के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने तहसील कार्यालय पर नारेबाज़ी करते हुए एस डी एम भावना सिंह को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द नगर पंचायत परिसर में बने वाटर हेड टैंक को तत्काल चलवाने की मांग की। इनका कहना था कि नगर पंचायत प्रशासन के लापरवाही के...