Posts

जयनाथ राव इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जयनाथ राव इंटरमीडिएट कॉलेज बरवारतनपुर खड्डा कुशीनगर में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक संजय राव प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद  उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता जयप्रकाश सिंह रामदास शर्मा सर्वेश कुमार मालवीय रणजीत सिंह अमरिश सिंह शिशुपाल यादव शब्बीर अली राहत अली गोलू तिवारी त्रिलोकी नाथ पासवान अरुण सिंह रामनाथ चौधरी संजय कुमार शाही हरिशंकर साहनी नीतिका तिवारी सबीबुन नेशा शिवानी कुशवाहा जितेंद्र कुमार इमारत , सुशील कुमार श्रीवास्तव, पुनीता गुप्ता सुभाष प्रसाद शैलेंद्र कुमार मिश्रा सभी अध्यापक एवं छात्र /छात्रा उपस्थित रहें।

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के घुघली से नौरंगिया मार्ग पर ग्राम सभा मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के समीप लगड़ी टोला निवासी हीरा चौहान पुत्र कमलेश चौहान जो साईकिल से अपने साईड से जार हा था कोट स्थान के समीप मारुती ने उस 12 बर्षिय लड़के का एक्सिडेंट हो गया तथा मारूती इतनी रफ्तार मे थी की मारूती भी छती ग्रस्त हो गयी लड़के को घुघली हास्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी है उस लड़के को पोस्ट मातम हेतू पंचनामा बनवाकर दिया गया है मारूती कुशीनगर के जिले की है मारूती नम्बरUP 57AZ 8474 है गाड़ी मालिक का नाम गजेंद्र कुमार यादव के नाम से गाड़ी है।

शादी समारोह में कई दोस्तों को एक साथ मिलना हुआ नसीब

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: जनपद के पडरौना क्षेत्र के अंतर्गत पडरौना जटहाँ मार्ग पर ग्राम सभा सोनवल में हम सबका अजीज दोस्त मौलाना सज्जाद ईशाती साहब के दिनांक 13 नवंबर 2024 को शादी थी बरात बहुत ही धूम धाम से रवानगी हुआ था जो आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को दावते वलीमा के मौके पर हम सभी दोस्तों को एक साथ खाना खाने का मौका मिला उपस्थित रहे मौलाना सज्जाद ईशाती, मौलाना ईरशाद ईशाती, मौलाना ईमरान ईशाती, मौलाना शाहबाज अशरफी, हाफिज बिलाल अहमद, मौलाना खुसमुहम्मद, राष्ट्रीय समाचार पत्र राजभूमि मेल के ( सम्पादक ) एम. ए. हक,   मदरसा रहमानिया इस्लामिया स्कूल के प्रधानाचार्य सदरे आलम, व अन्य  दोस्त उपस्थित रहे।

मनरेगा के अंतर्गत मिट्टी कार्यों को कराए जा रहे व श्रमिकों की उपस्थिति का जायजा लेने पहुंचे डीएम

Image
एम. ए. हक चकराेडों पर मिट्टी कार्यों को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता परक श्रमिकों से कार्य कराने के डीएम ने दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 14 नवंबर 2024 को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा विकासखंड दुदही के अंतर्गत ग्राम पंचायत मठिया माफी में मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे मिट्टी कार्यों की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति के साथ-साथ मानव सृजन व उनके भुगतान की स्थिति के सापेक्ष श्रमिकों की उपलब्धता एवं मानक के अनुरूप कराया जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ग्राम सभा मठिया माफी में कुल 2 स्थानों पर मनरेगा श्रमिकों द्वारा रोड भराई व मिट्टी कार्य कराई जा रहे थे, दोनों कार्य कल दिनांक 13 की तिथि से प्रारंभ हुई थी। 76 मीटर कार्य संपन्न पाए गए। दोनों मिट्टी कार्य 400 मीटर तक प्रस्तावित थी प्रथम स्थान पर कल 32 लोग उपस्थित मिले तथा द्वितीय स्थान पर 24 श्रमिक कार्य करते पाए गए जिलाधिकारी ने कल से लेकर आज तक कराए गए मिट्टी कार्यों की गुणवत्ता की जांच कुदाल से मिट्टी हटवाकर कराई तकनीकी सहायक से प्रत्येक श्रमिक द्वारा किए गए कार्यों के विवरण, चकरोड की चौड़ाई के बारे म...

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को रहमानिया स्कूल में किया गया याद

Image
     हेड मास्टर सदरे आलम साहब एम. ए. हक  कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड पडरौना क्षेत्र के अंतर्गत पडरौना दुदही रोड के समीप सेमरा हर्दो में मदरसा रहमानिया इस्लामिया स्कूल में भारत के पहले शिक्षा मंत्री तथा भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्मदिन के मौके पर दुआ किया गया इस प्रोग्राम का आगाज़ बेहद खूबसूरत अन्दाज में कक्षा-1 के लड़के असारीफ़ मुजफ्फर हुसैन ने तेलावते कलाम पाक से शुरू किया , उसके बाद स्कूल के हेड मास्टर सदरे आलम ने बच्चों को मौलाना आजाद के बारे में बताते हुये कहाँ कि मौलाना आज़ाद बेहद सादगी के साथ अपना जीवन व्यापन किया, उनका जन्म मक्का शहर सऊदी अरब में 11 नवम्बर सन 1888 को हुआ था उनकी माँ भारत की रहने वाली थी और मौलाना को भी हिन्दुस्तान से बेहद बेपनाह मुहब्बत थी उस समय भारत अंग्रेजों का ग़ुलाम था उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, इत्यादि लोगो के साथ मिलकर देश को आज़ादी दिलायी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के अनुरोध पर देश के पहले शिक्षा मंत्री का कार्य भार सम्भाला मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया जात...

बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर किया गया चर्चा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के तहसील खड्डा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहरौना के प्राथमिक विद्यालय जंगी टोला पर बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर चर्चा किया गया बताते चले कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज चौधरी द्वारा बच्चों को बताया कि बाल विवाह के खिलाफ बच्चों को शपथ दिलाई गई नीरज चौधरी प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल विवाह समाज में बहुत तेजी बढ़ रही है। कम उम्र में बच्चों को शादी कर देना यह समाज में काफी बड़ी समस्या है। और इसकी रोकथाम के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। तथा बच्चों को खेल प्रतियोगिता भी कराया गया और जो बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग लिए थे उन बच्चों  को पुरस्कार भी दिया गया प्रधानाचार्य नीरज चौधरी सहायक पवन कुमार सहायक रणवीर त्रिवेदी व आंगनबाड़ी रंजू शर्मा और रसोईया व प्राथमिक विद्यालय जंगी टोला के बच्चे मौजूद रहे।

पीड़ित महिला पांचवां दिन भी धरने पर बैठी लगा रही न्याय की गुहार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया  क्षेत्र के अंतर्गत सौरहा खुर्द गांव की एक महिला अपने सह-खातेदारों पर उसके दरवाजे पर दीवार बनाने और खेत में जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर पांचवां दिनों से अपने दरवाजे पर धरने पर बैठी है। भुंगी देवी का आरोप है कि उसके सह-खातेदारों ने उसके दरवाजे पर दीवार बना दी है। उसके खेत में भी बाउंड्री बना दी है। शिकायत के बाद मामला सुलझाने पहुंचे लेखपाल के सामने ही उसके पति गुलाब को मारपीट कर घायल कर दिया गया। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उसने आरोप लगाया है कि बिना किसी आधार के दबंगई के बल पर उसके मकान और खेत पर कब्जा कर लिया गया है, जबकि सभी भू अभिलेखों में उसका नाम दर्ज है। पीड़िता दरवाजे पर बनी दीवार और खेत में बनी बाउंड्री को गिराने की मांग कर रही है। बुधवार को लेखपाल शीतल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन महिला अपनी मांगों पर अड़ी हुई है। लेखपाल ने बताया कि उन्होंने मामले की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।