आग से बछड़ा व तीन गाय झुलसा तीन घर जलकर राख

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण मधुबनी प्रखंड अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के तुनिहवा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये। साथ ही एक बछड़ा सहित चार गाय बुरी तरह से झुलस गई हैं। इस हुई आगजनी में लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान है। आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार तुनिहवा गांव निवासी रिंटू तिवारी, वकिल तिवारी, बृजकिशोर तिवारी का घर एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। अचानक सुबह के समय रिंटू तिवारी के घर से आग की लपटें उठी। और देखते ही देखते वकिल तिवारी, बृजकिशोर तिवारी का घर भी जलकर राख हो गया।इस दुर्घटना मे रिंटू तिवारी का एक बछड़ा और तीन गाये और बृजकिशोर तिवारी की एक गाय बुरी तरह से आग मे झुलस गई है।संयोग से ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया लिया गया जिससे कई जलने से बच गये पीडीत रीटु तिवारी ने बताया की इस घटना मे बछडा सहित गाये बुरी तरह झुलस गई है तथा घर में रखा,अनाज, मशीन सहित लाखो के संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस संबंध में अचलधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि, सूचना मिली है, कर्मचारी भेज कर जांच कराया जा रहा है।




Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ