बिहार के सीतामढ़ी मे सड़क पर उतरे सैकड़ों व्यवसाई, कर रहे पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
डॉ० गौहर अंसारी की विशेष रिपोर्ट
बिहार: लगातार बिहार के सीतामढ़ी में बढ़ रही आपराधिक मामले को लेकर सड़क पर उतरे व्यवसाई ,सुरक्षा मुहैया कराने की जिद पर अड़े व्यवसायिक गन सीतामढ़ी में बार-बार गोलियों की बौछार सुनने को मिल रहा है। और दिनदहाड़े हत्या का खेल जोरों पर चल रहा है। व्यवसाईयो ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा का गुहार लगाने के साथ-साथ पुलिस की नाकामयाबी का भी नारा लगाते देखा आपको बता दें कि सीतामढ़ी जिले के आसपास के गांवो में ना जाने कितने निर्दोष लोगों की हत्या अपराधियों द्वारा किया जा चुका है। अब बात यहां तक आ गई है। कि अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो चुका है। कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हटता और उसकी हत्या कर दी जाती है। सीतामढ़ी के व्यवसायियों के चेहरे पर खौफ स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जो एक पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने में बदल गई है। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से अपनी सुरक्षा का गुहार लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। सीतामढ़ी के पावन धरती को अपराधियों द्वारा आखिर क्यों निर्दोषों के खून से अपवित्र किया जा रहा है। ना जाने किस के सह पर अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है। कि किसी निर्दोष व्यक्ति का हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता डकैती चोरी और अपराधिक घटना को कहाँ से सह मिलता है। यह एक सवालिया निशान है। हमारे आला अधिकारियों के बीच।
Comments
Post a Comment