बेरहम बाप ने मासूम बेटे और बेटी की गला काटकर की हत्‍या, थाने में जाकर बोला-'मुझे गिरफ्तार कर लो

डॉ०गौहर अंसारी की रिपोर्ट
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक बेरहम बाप ने अपनी बेटी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद कातिल पिता ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में उसने पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। 
घटना गुरुवार देर रात की है। कातिल पिता को थाने में देखकर हैरान पुलिस ने उसे तत्‍काल हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची जहां 13 साल की लड़की और आठ साल के मासूम लड़के के शव पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्‍यारे पिता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ