पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी मनाई गई जयंती
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा एक के चौतरवा कॉमन प्लॉट परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाए इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किये भाजपा के वरीय नेता श्रीकांत हालदार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला बताया कि वे आजीवन राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित रहे वे मजबूत सशक्त भारत चाहते थे वे एकात्म मानववाद के प्रणेता थे उनकी राजनीति के अलावे साहित्य में भी गहरी रुचि थी इस अवसर पर भाजपा के वरीय कार्यकर्ता दिनेश राव, दीपू शाही, अजय चौबे, तपन हालदार, सुजीत मिस्त्री, अमित कुमार मिश्र, विजय राव, वीरेंद्र पड़ित, विजय पासवान समेत दर्जनभर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment