दुर्गा पूजा व चेहल्लुम में डीजे एवं जुलूस पर पूर्णत: पाबंदी, उल्लंघन करने वालों पर होगी करवाई

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
पश्चिम चम्पारण दुर्गा पूजा व चेहल्लुम में डीजे एवं जुलूस पर पूर्णत: पाबंदी, 
बिहार: मैनाटांड पुरषोत्तमपुर थाना परिसर में दिनांक 27 सितंबर 2021 सोमवार को सीओ कुमार राजीव रंजन की अध्यक्षता में थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा, चेहल्लूम का त्योहार आपसी भाईचारे के बीच शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने सरकार द्वारा जारी कोविड -19 के दिशा – निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील करते हुए पूजा समिति के सदस्यों एवं आयोजकों को कम से कम कोविड-19 का एक टीका लगा रहना अनिवार्य बताया। पर्व-त्योहार के मौके पर अन्य प्रदेशों से घर वापस लौटने वाले पर भी निगरानी बरतने का निर्देश दिया। त्योहारों में डीजे एवं जुलूस पर पूर्णत: प्रतिबंध रहने की भी जानकारी दी। कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। पूजा-पंडाल में साउंड बॉक्स या लाउडस्पीकर का उपयोग करने के लिए प्रशासनिक स्तर से इसकी स्वीकृति लेना अनिवार्य है। साथ हीं पंडालों में किसी भी राजनीतिक दल या नेताओं से संबधित कॉटआउट नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने संपन्न होनेवाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करने तथा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग की अपील की सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करनेवालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी बैठक में पुलिस एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन