भारतीय आवाम एकता पार्टी के कार्यकर्ता अधिवेशन बैठक में बनी चुनावी रणनीति विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर लड़ेगी पार्टी: कौशल पाण्डेय

एम.ए.हक
भारतीय अवाम एकता पार्टी की दिनांक 26 सितंबर दिन रविवार को गोरखपुर शहर के खोराबार क्षेत्र में एक निजी होटल के सभागार में कार्यकर्ता अधिवेशन, संगठनात्मक विचार विमर्श परिचय तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति के तहत कार्यों के क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम मे देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ, कुशीनगर बलरामपुर, बस्ती तथा बिहार के गोपालगंज जिले से सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कौशल पाण्डेय जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किए तथा पार्टी के उद्देश्यों एवं कार्यकर्ताओं के सक्रियता पूर्वक कार्यों को देखते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विभिन्न जिलों के विधान सभाओं से लगभग सौ 100 उम्मीदवार खड़ा करके चुनावी मैदान में बिगुल बजाने की घोषणा किये कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर जिला अध्यक्ष रविन्द्र चतुर्वेदी प्रवीण द्वारा किया गया.पार्टी के उद्देश्यों व कार्यशैली पर राष्ट्रीय महासचिव मिर्जा इरशाद अहमद ने प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती पर बल देने की बात कही तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी ने पार्टी के युवाओं की भूमिका व चुनाव में सक्रियता बनाए रखने हेतु युवाओं को संगठनात्मक रूप से पार्टी में विस्तार करने की बात कही इसी क्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभू शरण शुक्ल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शम्भू शरण पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव मुकेश पाण्डेय आदि मंचासिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पार्टी और चुनाव की मूलभूत उद्देश्यों को कार्यकर्ताओं के दायित्वों से अवगत कराते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा इसी दौरान लखनऊ से आए गौरव पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शम्भू शरण पाण्डेय द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय, महासचिव मिर्जा इसरार अहमद,युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शम्भू शरण पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव मुकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभू शरण शुक्ल, जिला अध्यक्ष गोरखपुर रविंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव चंद्र भूषण पाण्डेय, देवरिया महासचिव सुशील पाण्डेय, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष संजय गुप्ता, गौरव पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, गोपालगंज जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा,अतुल कुशवाहा, पिपराइच विधानसभा अध्यक्ष ऋषि मुनि गुप्ता तथा अन्य जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के रुप में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन