ब्यास वर्मा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में विधान सभा खड्डा के अंतर्गत दिनांक 25 सितम्बर 2021 को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा युवा नेता और नेबुआ राय गंज के निवासी और पूर्व ग्राम प्रधान व्यास कुमार वर्मा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का नौरंगिया मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं  और स्थानीय ग्रामीणों की एक समूह ने प्रसन्ता व्यक्त किया है। जिसमें पद की घोषणा सार्वजनिक रूप से होते ही श्री वर्मा ने चयन समिति और पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे दी जाने वाली सारी जिम्मेदारियों का मैं निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक उसका निर्वाहन करूँगा। मौके पर  बृजेश मिश्रा, विवेकानन्द पाण्डेय, निलेश मिश्रा, नेबुआ रायगंज सेक्टर प्रमुख बृजेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष लल्लन प्रसाद गौंड, ग्राम प्रधान धीरज तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, पंकज शुक्ला, एडवोकेट महेन्द्र गोविन्द राव, राजू सिंह और राजू बर्नवाल आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ