तिरहुत गंडक नहर में शौचालय का गंदा पानी डाला जा रहा ,जल प्रदूषण का बढ़ रहा खतरा

संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांव के शौचालय का गंदा पानी अब सीधे तिरहुत गंडक नहर में डाला जा रहा है। इससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है। बताते हैं। कि क्षेत्र में नित्य विभिन्न घरों के शौचालय का गंदा पानी सीधे तिरहुत गंडक नहर में प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे गंडक का पानी नित्य प्रदूषित होता जा रहा है। यह नजारा चौतरवा गंडक नहर पुल के पास नित्य देखा जा रहा है। परंतु किसी के द्वारा उन्हें रोका नही जा रहा है। बता दें कि तिरहुत गंडक नहर का जल को विशुद्ध माना जाता है। इतना ही नहीं क्षेत्र में किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने पर कलश यात्रा निकाली जाती है। सभी लोग पहले वही तिरहुत गंडक नहर से जलबोझी कर वापस पूजा पांडाल लाया जाता है। जहां वेदमंत्रोच्चारण के बीच जल पूजा स्थल पर रखा जाता है। इसके अलावे अंतिम संस्कार के बाद लोग नहर में नहाते व पूजा पाठ करते हैं। खाना बदोश लोगों के साथ समेत अनेक राही व बटोही गंडक नहर के पानी को पीते हैं। ऐसे में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को वह जल खुलेआम न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। कि तिरहुत गंडक नहर में शौचालय का गंदा पानी प्रवाहित करने पर प्रतिबंध लगाए जिससे तिरहुत गंडक नहर का जल प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन