पतिलार होस्पिटल की ब्यवस्था में सुधार को देख स्थानीय ग्रामीणो में हर्ष

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 24 नवम्बर 2021 को बगहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पतिलार की व्यवस्था दिन-ब-दिन सुधरने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों में हर्ष का माहौल कायम है। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एस एन महतो ने बताया कि पतिलार अस्पताल का नया रूप सामने आया है। सूबे के मुख्यमंत्री जी ने 20 जनवरी वर्ष 2009 को पतिलार के अस्पताल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अब इसका कायाल्प होगा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी सो उसका कायाकल्प हो रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री महतो ने बताया कि फिलहाल चार चिकित्सक कार्यरत हैं। व्यवस्था तेजी से बदल रही है। पहले माह में एक दिन यहां टीकाकरण किया जाता था परंतु अब यहां नित्य टीकाकरण किया जा रहा है। व्यवस्था बदलने में समय लगता है। जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है। अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अहाता में मिट्टीकरण व चहारदीवारी के लिए अधिकारियों को सूचित किया गया है। जिसके बाद अहाता का सौंन्दर्यीकरण कराया जाएगा। बगहा एक प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र का यह पहला गांव होगा जहां शहरों जैसी सुविधाएं आने वाले समय में मिलना शुरू हो जाएगा फिलहाल बगहा एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं अब पतिलार में व्यवस्थित की जा रही है।

Comments