योगी सरकार में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा – डॉ. डी. एन कुशवाहा

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पौन पांच साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है सड़क शिक्षा रोजगार हमारी प्राथमिकता रही विकास की गंगा बह रही है। देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रही है प्रदेश की जनता खुशहाल है अमन चमन चारों तरफ दिख रहा है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. डी. एन कुशवाहा ने कप्तानगंज ब्लाक सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश में सरकार बनते ही देश व प्रदेश की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए सेना को अद्भुत संसाधन से लैश किया गयाआज भारतीय सेना पूरे विश्व में डंका बजा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतवर्ष का नाम विश्व के पटल पर लाने का काम किया। उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश में नाम मात्र का विकाश रह गया था जिसको भाजपा सरकार बनते ही पौने पाच साल के अंदर उत्तम प्रदेश बनाने के साथ विकाश का कार्य किया गया भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में 20 मेडिकल कॉलेज 2 एम्स खोल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ टूलेन और फोरलेन की सड़क का जाल बिछाया गया आज हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम जोरों पर है। प्रदेश में पुलिस सुरक्षा मजबूत हुई अपराधी प्रदेश छोड़कर फरार हैं। अराजकता किसी भी कीमत पर नहीं पनपने दिया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर व काश्मीर से धारा 370 हटाना जनता के लिए मिसाल है। विकास के दम पर 2022 विधानसभा का चुनाव हम 350 सीटों से अधिक जीत कर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन