मनरेगा के तहत किया जा रहा है। बम्पर घोटाला

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 
जनपद कुशीनगर के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा बरगहा में पूर्व ग्राम प्रधान द्धारा सन 2019 में उस चकरोड पर मिट्टी का कार्य कराया गया था अभी दो साल पूरा होते होते उसी कार्य को वर्तमान ग्राम प्रधान अर्जून द्धारा मनरेगा से मिट्टी का कार्य  किया जा रहा है। जो नियम के खिलाफ है। यह कार्य तीन साल के बाद होना चाहिए मजे की बात तो यह है कि मास्टर रोल में श्रमिकों की  संख्या 32 दिखाई गयी है। परन्तु काम करने वाले मौके पर 24लोग मिले इस कार्य का मास्टर रोल में काम 11-12-2021दिखाया गया है। जब की हकीकत में काम 14-12-2021से शुरू हुआ है। इस काम का कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। जो मास्टर रोल में मजदूरों का 32 नाम दिया गया है। उसमें से दो लोगों का ही नाम मिल रहा है। बाकी लोगों से फर्जी तरीके से काम कराया जा रहा है। और मिट्टी का कार्य में पुरुष डेढ़ घन मीटर भरते और महिला एक घन मीटर भरती है। लेकिन यह मजदूरों द्धारा सड़क को छील कर बराबर किया गया है। मनरेगा के धन को बन्दर बाट किया जा रहा है। इस काम पर किसी अधिकारी और कर्मचारी की नजर नहीं पड़ रही है। ऐसे भ्रष्ट ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के ऊपर कानूनी कार्यवाही करना लाजिम होगी।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन