नन्दनालोक जनसेवा संस्था का होगा शुभारम्भ, नन्दना मिश्रा अध्यक्ष व आलोक कुमार मिश्र बनेंगे कार्यकारिणी सचिव
एम. ए. हक
गोरखपुर: समाज में पनप रही कुरितियों व असहाय जरूरतमंदों कि निस्वार्थ भाव से सेवा हेतु पंजिकृत समाजिक संस्था नन्दनालोक जनसेवा संस्था का उद्घाटन दिनांक 1 फरवरी दिन मंगलवार माघ मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संस्था के प्रधान कार्यालय विशुनपुरवां झारखण्डी मंदिर रोड कूड़ाघाट में सम्पन्न होगा संस्था के सचिव आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि जन सेवार्थ हेतु निर्मित नन्दनालोक जनसेवा संस्था समाजिक कुरितियों व असहाय जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी.
संस्था कि मुख्य कार्यकारिणी में नन्दना मिश्रा अध्यक्ष, अष्टभुजा मिश्रा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार मिश्र सचिव, सरिता पासवान उपसचिव,अर्चना मिश्रा कोषाध्यक्ष, कुलदीप पाण्डेय सलाहकार तथा दुर्गा देवी व सुधा देवी कार्यकारिणी सदस्य रहेंगी।
संस्था के मुख्य उद्देश्यों में नारी सशक्तिकरण,नारियों का सम्मान, रोजगार व अधिकार के लिए कदम,स्वास्थ्य,चिकित्सा, शिक्षा व पर्यावरण,जल संरक्षण तथा भुखमरी के क्षेत्र में सामर्थ अनुसार संस्था के कार्यों द्वारा समय समय पर सहयोग प्रदान करना है.साथ ही समयानुसार स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, निःशुल्क पाठशाला, निर्बल असहायों में भोजन, वस्त्र का दान,बाढ़ ग्रसित व आपातकालीन समय में विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण तथा समय-समय पर महापुरुषों की जयंती पर गोष्ठी किया जायेगा महिलाओं व युवाओं को संगठित कर समाज सेवा केेेे लिए प्रेरित करना व रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत रहना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को चिन्हित कर कुशलता पूर्वक असहाय जरूरतमंदों तक पहुंचाना नन्दनालोक जनसेवा संस्था अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समय समय पर खाद सामग्री, कपड़ा, कम्बल, मिष्ठान, फल, भोजन एवं जरुरत कि वस्तुए वितरण करना आदि सामाज सेवा स्वरूप कार्यों का क्रियान्वयन करती रहेगी।
Comments
Post a Comment