होली पर्व पर शांति-व्यवस्था के लिए 17 मजिस्ट्रेट नामित

एम. ए. हक
सौहार्द एवं समरसता के साथ मनाए होली: एडीएम
कुशीनगर: दिनांक 15 मार्च 2022 को अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 17  मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन का त्योहार दिनांक 17 मार्च को एवं होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस दौरान होलिका दहन स्थल को लेकर कभी कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा होली के दिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तथा शबे बारात दिनांक 19 मार्च 2022 को है जिसके दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारीगणों को थाना वार मजिस्ट्रेट नामित किया जाता है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि श्री मांधाता सिंह तहसीलदार कसया, आशीष कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार कसया, सुमित कुमार तहसीलदार हाटा, सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार हाटा, नरेंद्र राम तहसीलदार कप्तानगंज, रवि यादव नायब तहसीलदार कप्तानगंज, राजीव मोहन त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी खड्डा, कृष्ण गोपाल तिवारी तहसीलदार खड्डा, विनीत कुमार यादव खंड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया, दिनेश कुमार तहसीलदार पडरौना, सुशील कुमार अग्रहरि खंड विकास अधिकारी पडरौना, राम विलास प्रसाद एडीओ पंचायत पडरौना, राजीव कुमार खंड विकास अधिकारी बिशनपुरा, मनोज कुमार शर्मा खंड विकास अधिकारी तमकुही राज, दीपक कुमार गुप्ता तहसीलदार तमकुही राज, चंद्रभान उपाध्याय खंड विकास अधिकारी दुदही, आशीष रंजन नायब तहसीलदार तमकुही राज व  समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे और समस्त मजिस्ट्रेट गणों के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

हत्या के मामले में तीन महिला व तीन पुरुष सहित 06 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार